मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी हैं कि मानते नहीं... बदले की सियासत में विपक्ष फिर निशाने...

मोदी हैं कि मानते नहीं… बदले की सियासत में विपक्ष फिर निशाने पर!

-दिल्ली में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पटना में तेजस्वी हिरासत में
-सवाल उठे, क्या सरकारों को अब विरोध और सवाल दोनों से डर लगने लगा है?
-दोनों घटनाओं ने एक बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा कर दिया है, क्या सत्ता से सवाल पूछना अब कार्रवाई को न्योता देना बन गया है?

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव एक बार फिर सड़क से लेकर जांच एजेंसियों और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन की कथित टेंडर भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी और पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। विपक्ष इसे बदले की राजनीति और विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बता रहा है।
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर `आप’ ने सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है। खासकर पंजाब चुनाव से पहले हुई गिरफ्तारी की टाइमिंग को लेकर पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उधर, बिहार में पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और सिवान में एके-४७ से कथित फायरिंग के मुद्दे पर राजभवन मार्च कर रहे तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की सम्राट सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं। अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है और पेपर लीक के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर वैâनन का इस्तेमाल भी हुआ। दोनों घटनाओं ने एक बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा कर दिया है, क्या सत्ता से सवाल पूछना अब कार्रवाई को न्योता देना बन गया है?
महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर की तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नदिया के पुलिस अधीक्षक वी. अतुल ने इसकी पुष्टि की। मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा २२७ के तहत दायर शिकायत से जुड़ा है। अदालत की ओर से कई बार समन जारी होने के बावजूद मोइत्रा के उपस्थित नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस को अदालत के आदेश के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और टीएमसी पर विपक्षी हमले तेज होने की संभावना है।
जौहर ट्रस्ट पर ईडी का शिकंजा!
जौहर ट्रस्ट से संबंधित १० ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली स्थित १० परिसरों पर छापेमारी की।
सत्येंद्र जैन बोले, ‘चुनावी डर से हुई कार्रवाई’
कोर्ट रूप के बाहर सत्येंद्र जैन ने मुस्कान के साथ अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, `पंजाब चुनाव की वजह से यह सब किया जा रहा है।’

अन्य समाचार