-वह प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले अपने पार्टनर ग्लिन के साथ ग्रीस में एक रोमांटिक छुट्टी का आनंद ले रही हैं।
-फुटबॉल कोच की दो पत्नियों के बीच उनके सामने ही कैफे में जमकर लड़ाई हुई।
अमिताभ श्रीवास्तव
मामला महिला फुटबॉल की ऐसी खिलाड़ियों का हो, जो आपस में प्यार करती हैं। जी हां, लायनेसेस की दिग्गज खिलाड़ी एलेक्स स्कॉट और उनकी पार्टनर जेस ग्लिन ने एक शानदार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रोमांटिक वेकेशन की झलक पैंâस के साथ साझा की। आर्सेनल के पूर्व राइट-बैक, ४१ वर्षीय खिलाड़ी, विश्व कप में बीबीसी की प्रसारण टीम का हिस्सा थी। स्पेन को ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता जीतते देख स्कॉट ने धूप का आनंद लेने का पैâसला किया। वह प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले अपने पार्टनर ग्लिन के साथ ग्रीस में एक रोमांटिक छुट्टी का आनंद ले रही हैं। २०२३ में डेटिंग शुरू करने वाले इस प्यार भरे जोड़े ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में बिकिनी में अपनी अदाएं दिखाईं। स्कॉट ने नाव भी चलाई और थोड़ी शराब का भी आनंद लिया। और पूर्व डिफेंडर, जिनके पास पिछले सीजन के अंत में फुटबॉल फोकस के बंद होने के बाद अधिक खाली समय है, ने अपने शरीर को फिट रखने के लिए जिम जाना शुरू कर दिया। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में जाकर स्कॉट और हिटमेकर ग्लिन (३६) की जमकर तारीफ की।
दो बीवियों में फंसा कोच बेहोश
अब ऐसा ही होना था। मामला जब दो बीवियों का हो तो उनके बीच पिसना ही है। विश्व कप फुटबॉल के बाद ईजीप्ट के कोच सुर्खियों में आए थे। तब मैच के कारण और अब बीवियों के कारण। जी हां, फुटबॉल कोच की दो पत्नियों के बीच उनके सामने ही वैâफे में जमकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई को खत्म करने के चक्कर में कोच नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए। दरअसल, यह पूरा मामला मिस्र की नेशनल फुटबॉल टीम के कोच होसम हसन से जुड़ा हुआ है। यह घटना मिस्र के उत्तरी तट पर स्थित मरीना अल अलामीन के एक आलीशान होटल के कैफे में हुई। वैâफे में हसन की दो पत्नियों, हुवायदा अल-गरबावी और दीना मुस्तफा के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। स्पैनिश आउटलेट ‘काडेना एसईआर’ के अनुसार, हसन ने बीच-बचाव करने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इस टकराव के तनाव के कारण वे बेहोश हो गए। मिस्र के आउटलेट ‘अल-अरबिया’ ने बाद में रिपोर्ट दी कि इस घटना के तुरंत बाद हसन ने अपनी पहली पत्नी हुवायदा अल-गरबावी को तलाक दे दिया, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं।
