मुख्यपृष्ठसमाचारसुपर फूड है सहजन, बेहद गुणकारी

सुपर फूड है सहजन, बेहद गुणकारी

-राणा प्रताप कालेज में मिजोरम से आए कृषि विज्ञानी ने बांटे पौधे

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
सहजन बेहद गुणकारी सुपर फूड है। इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है । सहजन डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हड्डियों को मजबूत करता है। यह बातें मिजोरम से आये वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओपी सिंह ने कहीं।
वे राणाप्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सेव अर्थ बाई प्लांट’ अभियान के तहत आयोजित निशुल्क सहजन पौध वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से कहा कि वह गांव गांव जाकर सहजन के महत्व के बारे में लोगों को बतायें। सहजन के पौधे हर घर में हों इसके लिए जागरूकता फैलायें।
संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति प्रकाश और आभार ज्ञापन विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ जीतेन्द्र यादव, डॉ विपिन शर्मा, शिवानी पाण्डेय, विपिन सिंह व गोरखनाथ चौरसिया समेत विज्ञान संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेव अर्थ बाई प्लांट अभियान के तहत कृष्णा सीड बैंक की तरफ से निशुल्क सहजन के पौधे वितरित किए गये। प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

अन्य समाचार