मुख्यपृष्ठसमाचारशिक्षकों व स्नातकों की तरह व्यापारियों के भी अलग एमएलसी चुने जांय...

शिक्षकों व स्नातकों की तरह व्यापारियों के भी अलग एमएलसी चुने जांय – संदीप बंसल

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी में व्यापारियों के अग्रणी नेताओं में शुमार संदीप बंसल ने सरकार से कहा है कि, जिसतरह शिक्षकों व स्नातकों के निर्वाचन क्षेत्र सृजित कर प्रदेश में उन वर्गों के अलग एमएलसी चुने जाते हैं ,उसी तर्ज पर व्यापारियों के भी निर्वाचन क्षेत्र बनाए जांय। जिससे कि व्यापारियों के अपने एमएलसी होने का मार्ग प्रशस्त हो। वे बुधवार को अपने व्यापारी संगठन के कार्यक्रमों के सिलसिले में सुल्तानपुर के दौरे पर थे। जिसमें उन्होने ये बात कही।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व क्षेत्रीय प्रभारी अमरबहादुर सिंह के दिशा निर्देशन में जिला प्रभारी प्रवींद्र भालोठिया व जिलाध्यक्ष विजय प्रधान आदि की अगुवाई में सिविल लाइन के एक होटल मे अवध क्षेत्र की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ,युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता खास मेहमान थे। युवा महामंत्री आकाश गौतम,महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री अनुपम अग्रवाल,युवा महानगर अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी हरीश,प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश,प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल,जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर शिव कुमार आदि की भी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ३ सितम्बर स्वदेशी व्यापारी कुम्भ, जीएसटी सम्बंधित समस्याओं व संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई।
इस मौके पर युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आकाश जायसवाल, जिला महामंत्री तेजीन्द्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,जिला संगठन महामंत्री अमरचंद्र साहू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल,जिला मंत्री सुनील सिंह, जिला मंत्री चंद्र देव मिश्रा, जिला मंत्री आशुतोष झा,नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन,नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष हरदीप सिंह,युवा जिलाअध्यक्ष श्याम सुन्दर कसौधन,युवा जिलामहामंत्री अंकित अग्रहरी,युवा नगर अध्यक्ष भोला सोनी,युवा नगर महामंत्री शिव पूजन,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य समाचार