मुख्यपृष्ठसमाचारकिलकारी बिहार बाल भवन में तीन दिवसीय राखी कार्यशाला का आयोजन

किलकारी बिहार बाल भवन में तीन दिवसीय राखी कार्यशाला का आयोजन

अनिल मिश्र / पटना

किलकारी बिहार बाल भवन, गया में तीन दिवसीय राखी कार्यशाला का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रमंडल संसाधन सेवी सोनम कुमारी एवं सहायक लेखा पदाधिकारी गुड़िया कुमारी के नेतृत्व में किया गया।इस कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सभी वर्गों के बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।इस कार्यशाला में लगभग सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर-सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों ने पारंपरिक कला के साथ-साथ अपनी कल्पनाशीलता का प्रयोग करते हुए आकर्षक राखियां बनाईं।कार्यशाला को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खासकर उच्च विधालयों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों में अपना सहयोग दिया। बच्चे आगे भी लगातार इस तरह की कार्यशालाओं से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।इस बीच आयोजकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, कला के प्रति रुचि और पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव को बढ़ावा देना है।तीन दिवसीय राखी कार्यशाला बच्चों के लिए सीखने, सृजन करने और अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक सुंदर अवसर साबित हुई।

अन्य समाचार