अनिल मिश्र / पटना
बिहार राज्य से झारखंड के विभाजन के उपरांत पूर्व के एकीकृत बिहार के दुसरी राजधानी रांची के तर्ज़ पर गयाजी को सूबे का दूसरा राजधानी यानी उप राजधानी बनाने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सरकार से की है। गयाजी को उप राजधानी बनाने की मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, प्रद्युम्न दुबे, रूपेश चौधरी, अशोक राम, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि बिहार की दुसरी राजधानी बनने की सभी अहर्ताओं को रखने वाला गयाजी को राजधानी बनने से यहां पटना उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित होने, एम्स के तर्ज़ पर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज का विकास होना, गयाजी को रामायण सर्किट से जोड़ने, गयाजी को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल करने आदि सभी क्षेत्रों में विकास होगा। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि गयाजी के अति प्राचीन, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने तथा मोक्ष- ज्ञान की धरती होने से यहां लाखों, लाख की संख्या में हिंदू एवं बौद्ध धर्मावलंबी प्रति वर्ष आने-जाने वालों को भी दुसरी राजधानी बनने से काफी सहूलियत होगा।
