मुख्यपृष्ठसमाचारसपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद!

सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

औरैया जिले के सबसे चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक समेत कुल 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इससे पूर्व एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय प्रकाश ने सुनवाई पूरी करते हुए मामले से जुड़े सभी 10 आरोपियों कमलेश पाठक, संतोष पाठक, रामू पाठक, कुलदीप, विकल्प, आशीष दुबे, लला चौबे, शिवम अवस्थी, गनर अवनीश प्रताप सिंह और भागवत आचार्य राजेश शुक्ला को हत्या, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत दोष सिद्ध किया था।
लंच के बाद अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा का एलान किया। फैसले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। फैसले के दौरान पुलिस और पीएसी बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।”

अन्य समाचार