मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिगणेश चतुर्थी महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे अजय सिंह

गणेश चतुर्थी महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे अजय सिंह

शिवसेना द्वारा आरा की पावन धरती पर आयोजित होने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव में बिहार के चर्चित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अजय सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर शिवसेना बिहार प्रदेश प्रभारी श्री विक्रमादित्य सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान श्री अजय सिंह जी को महोत्सव में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण दिया। श्री अजय सिंह जी की सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उनके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। महोत्सव को लेकर शिवसैनिकों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

अन्य समाचार