मुख्यपृष्ठसमाचारस्कूली बच्चों ने निकाली कांवड़, किया जलाभिषेक

स्कूली बच्चों ने निकाली कांवड़, किया जलाभिषेक

-शास्रीनगर में गूंजा हर हर महादेव

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

शहर के विवेकानंदनगर स्थित शिशु वाटिका,शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने शात्रीनगर की गलियों में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। भगवा वेश में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कांवड़ लेकरयात्रा करते हुए शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्त, विजय बहादुर, डॉ. देवी रमन, कोषाध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल एवं मातृ भारती की सदस्यों ने किया। प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में संस्कार और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम में पूनम सिंह और आदिता का विशेष सहयोग रहा।

अन्य समाचार