मुख्यपृष्ठसमाचारपूर्व प्रधानमंत्री की याद में हुई मैराथन प्रतियोगिता के विजेता बने हापुड़...

पूर्व प्रधानमंत्री की याद में हुई मैराथन प्रतियोगिता के विजेता बने हापुड़ के अभिषेक और प्रयागराज की नीतू

-बांधरोड अरैल में हुई राजीव गांधी सदभावना मैराथन दौड़ प्रतियोगिता

राजेश सरकार / प्रयागराज

अरैल बांध रोड पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित राजीव गांधी सद्भावना मैराथन में बारिश के बावजूद करीब 1250 महिला-पुरुष धावकों का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सचिव जरिथा लतीफलांग और आयोजक जितेंद्र तिवारी की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में 1000 पुरुषों ने दो किलोमीटर और 250 महिलाओं ने एक किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। महिला वर्ग में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज की नीतू कुमारी प्रथम, लक्ष्मी चौहान द्वितीय और दिल्ली की नंदनी राजभर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में हापुड़ के अभिषेक कुमार प्रथम, प्रतापगढ़ के राजकुमार द्वितीय और झूंसी, प्रयागराज के करण निषाद तृतीय स्थान पर रहे।

अन्य समाचार