मुख्यपृष्ठनए समाचारकोलगेट-पामोलिव ने भारत के लिए नियुक्त किया मनीष आनंदानी को नया एमडी...

कोलगेट-पामोलिव ने भारत के लिए नियुक्त किया मनीष आनंदानी को नया एमडी एवं सीईओ

सामना संवाददाता / मुंबई

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने आज लीडरशिप में एक अहम बदलाव की घोषणा की। मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रभा नरसिम्हन को कोलगेट-पामोलिव के एशिया-पैसिफिक डिवीज़न में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग के पद पर प्रमोट किया गया है। यह बदलाव 27 सितंबर, 2026 को कामकाज के समय के बाद से लागू होगा।
विकास के अगले चरण में कंपनी का नेतृत्व करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मनीष आनंदानी को 28 सितंबर, 2026 से मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
प्रभा नरसिम्हन ने अपने चार सालों के कार्यकाल में कोलगेट-पामोलिव इंडिया का नेतृत्व करते हुए कंपनी को विकास के अगले दौर में पहुँचाया और ओरल केयर के क्षेत्र में मार्केट लीडर के रूप में कंपनी की स्थिति मजबूत की। उनके नेतृत्व में कंपनी ने रणनीतिक रूप से प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ते हुए विस्तृत बाजार के मुकाबले पाँच गुना अधिक तेजी से प्रीमियम पोर्टफोलियो का विकास किया। कंपनी ने वॉल्यूम पर आधारित वृद्धि करते हुए उद्योग में सर्वाधिक लाभ दर्ज किया तथा टॉप-लाईन में लगातार तेज गति बनाए रखी।
उनके कार्यकाल में डिजिटल परिवर्तन, क्विक कॉमर्स के विस्तार और ग्राहक पर केंद्रित इनोवेशन की गति बहुत तेज बनी रही। साथ ही, भारत के शहरों और गाँवों में बढ़ती ओरल हाईजीन ने इस कैटेगरी के विस्तार में नई तेजी लाई। उन्होंने कोलगेट ब्राईट स्माईल्स, ब्राईट फ्यूचर्स और ओरल हैल्थ मूवमेंट जैसे फ्लैगशिप अभियानों की मदद से ब्रांड के उद्देश्य-केंद्रित प्रभाव को मजबूत किया।

अन्य समाचार