-शीतकालीन सत्र की तारीखों पर सरकार की चुप्पी; परिसीमन विधेयक को फिर लाने की तैयारी का विपक्ष ने लगाया आरोप
`कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी सवाल उठाया कि अप्रैल में पराजित हो चुके विधेयक के नए प्रारूप में क्या होगा, इसकी जानकारी तक विपक्ष को नहीं दी गई है।’
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
संसद का शीतकालीन सत्र कब शुरू होगा, इसका आधिकारिक एलान अब तक नहीं हुआ है। उधर, मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के १०० दिन बाद भी उसे औपचारिक रूप से समाप्त नहीं किया गया है। संसद के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा अंतराल है। इस असामान्य स्थिति ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश करने के लिए दो-तिहाई बहुमत का जुगाड़ करने में जुटी है। इसी वजह से संसद के अगले सत्र की तारीखों और विधायी एजेंडे को लेकर अनिश्चितता बनाए रखी जा रही है।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही १३ अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन २१ नवंबर तक दोनों सदनों का सत्रावसान नहीं हुआ था। इससे पहले वर्ष २००८ में मानसून सत्र ८७ दिनों तक औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था। इस बार १०० दिन का आंकड़ा पार हो गया है। सरकार की ओर से न तो विशेष बैठक की तारीख घोषित की गई है और न ही शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम सामने आया है।
परिसीमन विधेयक पर सरकार की नजर! पेज २
