मुख्यपृष्ठग्लैमरदुल्हन बनने को तैयार हैं सुष्मिता?

दुल्हन बनने को तैयार हैं सुष्मिता?

-शादी पर खुलकर बोलीं
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस से गपशप कर रही थीं, तभी एक फैन ने उनकी शादी को लेकर सीधा सवाल दाग दिया। फैन ने पूछा कि क्या सुष्मिता शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं? अब इस सवाल पर एक्ट्रेस का जवाब सुनकर फैंस भी सोच में पड़ गए। सुष्मिता ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘इस सवाल का जवाब आप और हम दोनों ढूंढते रह जाएंगे।’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वैसे सुष्मिता पहले भी शादी को लेकर खुलकर बोल चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में कुछ दिलचस्प पुरुष आए, लेकिन रिश्ते शादी तक नहीं पहुंच सके। उनके मुताबिक, इन रिश्तों में उन्हें निराशा हाथ लगी। अब एक बार फिर शादी पर सुष्मिता के जवाब ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

अन्य समाचार