मुख्यपृष्ठखेल‘रन बनाना छोड़िए, दौड़ना तो सीखो!’

‘रन बनाना छोड़िए, दौड़ना तो सीखो!’

डीपीएल खिलाड़ी का उड़ रहा मजाक
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग २०२६ में नई दिल्ली टाइगर्स की ओर से खेलने वाले २२ वर्षीय देव चौधरी अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। वजह उनका प्रदर्शन कम और उनके खेल की वायरल हो रही क्लिप्स ज्यादा हैं। कुछ यूजर्स उनकी फील्डिंग और बल्लेबाजी के अंदाज का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ ने दावा किया कि वह बड़े कारोबारी के बेटे हैं और इसी वजह से लीग में जगह मिली। हालांकि, ये दावे सोशल मीडिया पोस्ट्स पर आधारित हैं और उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। देव बैटिंग ऑलराउंडर हैं और उन्होंने इस सीजन में दो मुकाबले खेले। १६ अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ वह खाता नहीं खोल सके, जबकि १९ अगस्त को दिल्ली लायंस के खिलाफ २४ गेंदों में १६ रन बनाए। अब सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार है कि आखिर देव को टीम में वैâसे मौका मिला। फिलहाल, उनकी वायरल क्लिप्स ने उन्हें डीपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में जरूर ला दिया है।

अन्य समाचार