मुख्यपृष्ठस्तंभआपके सितारे

आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा। अचल संपत्ति यदि कहीं बनाना चाहते हैं तो आपके लिए समय अनुकूल है। वृष: आपका मनोबल काफी मजबूत होगा, लेकिन करियर एवं व्यवसाय में मान-सम्मान की कमी दिखाई दे रही है। मिथुन: यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बहुत ही अनुकूल समय है, लेकिन बड़ों का सहयोग एवं सलाह जरूर लें। कर्क: व्यवसाय से जुड़े हैं तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के शुभ संकेत मिल रहे हैं। सिंह: यह समय आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा देगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, सेहत में सुधार होगा। कन्या: मानसिक ग्लानि उत्पन्न होगी, लेकिन अपने मन एवं वाणी में धैर्य जरूर रखें नहीं तो बना-बनाया काम आपका बिगड़ सकता है। तुला: परिवार में खुशियां आएंगी। घर में नये मेहमान के आने के योग बन रहे हैं। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ में तालमेल बनाकर जरूर रखें। यदि व्यापार से जुड़े हैं तो व्यापार में सूझबूझ से काम करें। धनु: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करें। निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होंगी, लेकिन सगे-संबंधियों से अच्छा बर्ताव बना कर चलें। मकर: यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा, लेकिन अपने मन में कंफ्यूजन पैदा न करें, नहीं तो बना-बनाया काम आपका बिगड़ सकता है। कुंभ: परिवार में मांगलिक उत्सव के शुभ संकेत मिल रहे हैं। किसी धार्मिक समारोह मे जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। मीन: अपने स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर रखें और खान-पान पर भी सावधानी बरतें। यदि नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं तो सफलता मिलेगी।

अन्य समाचार