मुख्यपृष्ठनए समाचार‘भाजपा राज में नारी सिर्फ नारा!’

‘भाजपा राज में नारी सिर्फ नारा!’

-योगी सरकार पर अखिलेश का हमला
-२०२७ के लिए सपा का बड़ा दांव

सामना संवाददाता / लखनऊ

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘भाजपा के राज में नारी केवल नारा बनकर रह गई है।’ अखिलेश ने महिला आरक्षण कानून को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि कानून पारित होने के बावजूद इसे लागू करने में देरी क्यों हो रही है। २०२७ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने सियासी पत्ता भी खोल दिया। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा टिकट देगी। यानी चुनावी मैदान में आधी आबादी को लेकर सपा अब सीधे भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में है। अखिलेश ने सत्ता में आने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ लागू करने का एलान किया। इसके तहत महिलाओं को हर साल ४० हजार रुपए देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मजबूती के बिना महिलाओं की वास्तविक आजादी संभव नहीं है। सपा प्रमुख ने महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को लेकर भी कई घोषणाएं कीं।

अन्य समाचार