मुख्यपृष्ठग्लैमरकरीना का कटा पत्ता?..‘की एंड का २’ में कियारा की धांसू एंट्री!

करीना का कटा पत्ता?..‘की एंड का २’ में कियारा की धांसू एंट्री!

बॉलीवुड में इन दिनों एक दिलचस्प कास्टिंग की चर्चा तेज है। करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की १० साल पुरानी फिल्म ‘की एंड का’ का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है और खबर है कि मेकर्स की नजर कियारा आडवाणी पर टिक गई है। यानी अगर बात बनती है तो करीना की जगह कियारा की एंट्री हो सकती है! रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल के लिए कियारा का नाम सबसे आगे चल रहा है। मेकर्स ने उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच भी किया है और एक्ट्रेस ने प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभी तक कियारा ने फिल्म साइन नहीं की है, इसलिए उनकी एंट्री पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। ऐसे में फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘की एंड का २’ में करीना की जगह कियारा नजर आएंगी? अगर कियारा की एंट्री पक्की होती है, तो यह सीक्वल पहले पार्ट से काफी अलग कास्ट के साथ पर्दे पर उतर सकता है।

अन्य समाचार