भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ शो में उन्होंने अपने पुराने मारपीट वाले बयान पर चौंकाने वाली सफाई दी। इस मामले में सोशल मीडिया पर लगातार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन काजल ने दोनों को क्लीन चिट दे दी। शुभांकर मिश्रा ने जब उनसे सीधे पूछा कि आखिर उनके साथ मारपीट किसने की, तो काजल ने नाम लेने से साफ इनकार कर दिया। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें धमकी दी गई है। काजल के मुताबिक, धमकी सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी दी गई है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि उन्हें मुंबई से गायब करने की धमकी भी मिली है। काजल ने कहा कि वह डरती हैं और परिवार उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि इस मामले में खेसारी और पवन सिंह शामिल नहीं हैं।
