बॉलीवुड की चमक-दमक में कब किसका नाम किस विवाद से जुड़ जाए, कहना मुश्किल है। कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर शुरू हुआ कपड़ों का विवाद अब प्रियंका चोपड़ा तक पहुंच गया है। मजेदार बात ये है कि प्रियंका ने इस पूरे मामले पर एक शब्द भी नहीं कहा, फिर भी सोशल मीडिया पर उनका नाम खूब उछल रहा है। वजह हैं उनकी मां मधु चोपड़ा। दरअसल, मधु चोपड़ा ने कृति के ऐड पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘मेरा शरीर, मेरी पसंद’ सही है, लेकिन एक दायरा और गरिमा भी जरूरी है। बस फिर क्या था। सोशल मीडिया के यूजर्स ने मधु चोपड़ा के बयान को प्रियंका के फैशन से जोड़ दिया और पुराने लुक्स को खंगालना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर सवाल तैर रहा है कि जब प्रियंका ने कुछ कहा ही नहीं, तो पीसी का क्या कसूर..!
