मुख्यपृष्ठखेलदलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम...सेंट्रल जोन को...

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम…सेंट्रल जोन को ४ विकेट से हराया

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी २०२६ के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन ईस्ट जोन ने १५९ रन के लक्ष्य को छह विकेट गवांकर हासिल कर लिया। कप्तान ईशान किशन ३९ रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने चौका लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अब फाइनल में ईस्ट जोन का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। मुकाबले में सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में २६६ रन बनाए थे। इसके जवाब में ईस्ट जोन ने भी २६६ रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। ऐसे में दूसरी पारी का प्रदर्शन मैच का रुख तय करने वाला था। यहां ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने शानदार काम किया और सेंट्रल जोन को दूसरी पारी में सिर्फ १५८ रन पर समेट दिया। इस तरह ईस्ट जोन के सामने जीत के लिए १५९ रन का लक्ष्य आया। सेंट्रल जोन ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी ४५/३ से आगे बढ़ाई, लेकिन टीम को लंबे समय तक कोई बड़ी साझेदारी नहीं मिल सकी।

अन्य समाचार