-प्राथमिक शिक्षक संघ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को बेसिक शिक्षकों की ओर से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः ९ बजे होगा।
संघ की ओर से सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान महादान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें। इस संबंध में जानकारी निजाम खान, जिला प्रवक्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी।
