मुख्यपृष्ठनए समाचारलायंस क्लब का ओशिवारा में शिक्षक सम्मान

लायंस क्लब का ओशिवारा में शिक्षक सम्मान

 रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब आफ ओशिवारा की ओर से ओशिवारा के मुंबई पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । लायंस क्लब के MFJ डॉक्टर आर जी राव ने बताया कि लायंस क्लब आफ (323-1A3) के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नटवर बंका के मार्गदर्शन में आयोजित शिक्षक सम्मान में कुल 205 शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। पुरुषों को पैंट शर्ट तथा महिलाओं को साड़ी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वी डी जी (प्रथम) विकास सराफ तथा वी डी जी (द्वितीय) सुनील लावटी,वीडीजी वाकाडोला, उमा राजेंद्र गोयनका, लायन जगदीश शाह, लायन शमशेर दलवई श्री केनिथ, मोहित पेडणेकर तथा आर सी जेड सी सुनील शाह विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। विद्यालय की प्राचार्या रुपल देसाई ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

अन्य समाचार