मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी गई...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण ने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा का पूरा परिवार कांग्रेस के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने बिहार के विकास और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतेन्द्र नारायण ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान ने की। इस अवसर पर प्रो. मुंद्रिका प्रसाद नायक, नोनू प्रसाद यादव, संजय कुमार यादव, चंद्रदेव पासवान, मिथलेश सिंह, सियाराम जी, इंद्रदेव दास सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य समाचार