अनिल मिश्र / पटना
कुलपति से राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले, महान दार्शनिक, विश्व स्तरीय विद्वान सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गया मे टावर चौक पर अपने, अपने हाथों से सर्वपल्ली राधाकृष्णन का फोटो लेकर करो या मरो के नारों को बुलंद करते हुए नियमित वेतनमान एवं पेंशन देने की मांग राज्य सरकार से किया। इस बीच मांग करने वालों में बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के मगध विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू, संरक्षक प्रो. नवल किशोर प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह मंटू, प्रो. सुनील कुमार, टिंकू गिरी, निमिष भारद्वाज, श्रीकांत शर्मा, आदि ने कहा कि राज्य के सैकड़ों संबद्ध डिग्री के हजारों शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों 40 वर्षों से सरकारी कॉलेज के तर्ज पर नियमित वेतनमान,पेंशन की मांग करते आ रहे हैं, तथा इस मांग को पूरा करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय के आदेश, 2025 में राज्य सरकार द्वारा इसकी घोषणा कर मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित कमिटी को जल्द रिपोर्ट देने की घोषणा के महीनों बीतने के बाद भी अभी तक कमिटी का बैठक नहीं होने तथा राज्य सरकार द्वारा वेतन, पेंशन की घोषणा नहीं करने से कर्मचारियों में भयानक आक्रोश है। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर यह संकल्प लिया कि अगर 5 सितंबर को सरकार वेतनमान, पेंशन की घोषणा नहीं करेगी तो फैक्टनेब के बैनर तले 9 सितंबर से मुख्यमंत्री के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना शुरू होगा जो तब तक चलेगा, जब तक सरकार संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर नहीं देती।
