मुख्यपृष्ठनए समाचारमनोरोगी के हालात पर पसीजा सुल्तानपुर पुलिस का दिल!

मनोरोगी के हालात पर पसीजा सुल्तानपुर पुलिस का दिल!

 -पुलिस कप्तान विनीत की पहल पर उठाया देखभाल व इलाज का जिम्मा

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

पुलिस के जवान भी आखिरकार हैं तो इंसान ही। उनके पास भी एक धड़कता दिल है। हम अक्सर उन्हें हृदयहीन समझने की भूल कर बैठते हैं। गुरुवार को सुल्तानपुर में पुलिस का यही मानवीय पहलू नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में सुलतानपुर पुलिस ने एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की।नगर के सीताकुंड चौकी क्षेत्रांतर्गत प्रेसक्लब रोड पर करीब आठ वर्षों से सड़क किनारे फुटपाथ पर बदहाली में रहकर जीवनयापन कर रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की सहायता की। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल अपनी नन्ही बेटी के साथ उसकी हाल खबर लेने मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिये निर्देशित किया। पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को फायर सर्विस परिसर में लाकर उसके बाल कटवाए तथा स्नान आदि कराकर स्वच्छ कराया गया। इसके उपरांत उसे नए वस्त्र उपलब्ध कराए गए एवं भोजन कराया गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, सीएमओ एवं सीएमएस से समन्वय स्थापित पर मनोचिकित्सक से परीक्षण करा के उसे वाराणसी रेफर कराया जायेगा। साथ ही भविष्य में भी सुलतानपुर पुलिस द्वारा लगातार उनकी स्वास्थ और उपचार की निगरानी की जाएगी ।

अन्य समाचार