मुख्यपृष्ठनए समाचारपूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराया...बाल पकड़कर...

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराया…बाल पकड़कर पीटा…वीडियो हुआ वायरल!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

महिला के अपमान की बात करके मनुस्मृति जलाने का आह्वान करने वाली कांग्रेस के बुलंदशहर की महिला नेता को पूर्व विधायक ने घर मे घुस कर जम कर कुटाई किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही नहीं की है। कांग्रेस महिला नेत्री के पिटाई का स्पष्ट वीडियो वायरल कोने बाद महिला इंसाफ के लिये दर-दर चक्कर काट रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित द्वारा कांग्रेस नेत्री से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पूर्व विधायक के कांग्रेस नेत्री से अभद्रता करने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित कांग्रेसी नेत्री अर्चना पांडा को जमीन पर गिराकर उन्होंने बालों से पकड़कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए कांग्रेस नेत्री भी उन पर झांडू से प्रहार करते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद कांग्रेसी नेत्री घर से बाहर निकलकर बाहर खड़ी दिखाई दे रही है। अर्चना पांडा ने बताया कि वह बेटे के साथ घर में मौजूद थी। आरोप है कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। जब वह दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों से अपमानित किया। उनके बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। शोर सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो बनता देख आरोपी ने उनके साथ मारपीट बंद कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर भागी और पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें और उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक प्रखर पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार