मुख्यपृष्ठस्तंभकृष्ण भक्ति में रंगे वॉर्नर! जन्माष्टमी पर ‘जय श्री कृष्ण’ ने जीता...

कृष्ण भक्ति में रंगे वॉर्नर! जन्माष्टमी पर ‘जय श्री कृष्ण’ ने जीता दिल

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर भारत के रंग में रंगे नजर आए। इस बार मौका था जन्माष्टमी का और वॉर्नर ने कान्हा की भक्ति में डूबकर पैंâस का दिल जीत लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी बजाते हुए तस्वीर शेयर की, जिस पर हिंदी में लिखा था, ‘जय श्री कृष्ण जन्माष्टमी।’ भारत के लिए वॉर्नर का प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर भारतीय संस्कृति और यहां से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। साउथ फिल्मों के प्रति उनका क्रेज भी खूब चर्चा में रहता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्नर सोशल मीडिया पर और ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बेटियों के साथ उनकी रील्स भी खूब वायरल होती हैं।

अन्य समाचार