मुख्यपृष्ठनए समाचाररेलवे सभागार में आध्यात्मिक महोत्सव

रेलवे सभागार में आध्यात्मिक महोत्सव

  रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मध्य रेल सी एस टी के रेलवे सभागार में संत रामवृक्षदास जी महाराज के सानिध्य में विहंगम योग का आध्यात्मिक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विहंगम संत समाज, मध्य रेल मुंबई ठाणे तथा मध्य रेल मजदूर संघ मुंबई द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में आध्यात्मिक साधना, आत्मिक उन्नति, तथा दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर सवाल जवाब हुए। जान्हवी विजय राम तथा निरति विजय राम की भजन प्रस्तुति सराहनीय रही। सुलभा एवं प्रेम ने योग प्रदर्शन कर स्वस्थ, संतुलित, एवं अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाई। इस अवसर पर संत श्री ने कहा कि आध्यात्मिक साधना मनुष्य को स्वयं से जोड़ने, जीवन के वास्तविक जीवन को समझने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पहचानने का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर बी डी अवस्थी, विनय त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्रा, मनीष तिवारी तथा हिंदुस्तान प्रहरी के संपादक घनश्याम तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार