अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम ३’ का ट्रेलर क्या रिलीज हुआ, गोवा में हुए लॉन्च इवेंट में फिल्म से ज्यादा चर्चा अजय देवगन और तब्बू की बॉन्डिंग की होने लगी। दोनों की हंसी-मजाक और जबरदस्त कम्फर्ट वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पैंâस ने गॉसिप का तड़का लगा दिया। अजय जहां सफेद शर्ट और डेनिम में कूल दिखे, वहीं ब्लैक ड्रेस में तब्बू ने महफिल लूट ली। दोनों की दोस्ती देखकर यूजर्स ने काजोल को भी चर्चा में घसीट लिया। एक यूजर ने मजाक में कहा कि अजय को काजोल के वीडियो में भी इतना खुश नहीं देखा! बस फिर क्या था, कमेंट बॉक्स में काजोल-तब्बू के नाम पर मजेदार चुटकुले शुरू हो गए। हालांकि, कई पैंâस ने दोनों की सालों पुरानी दोस्ती और शानदार बॉन्डिंग की तारीफ भी की।
