-ब्रिक्स समिट को लेकर सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
सामना संवाददाता / मुंबई
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के सवालों के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विदेश नीति चिंताजनक है और इस मुद्दे पर सरकार से कई बार बात की जा चुकी है। सुले ने विदेश नीति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की। बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘यहां जी-२० की बैठक हुई थी। विदेश मंत्रालय की भूमिका क्या है और आगे हमारे रणनीतिक रिश्ते वैâसे होंगे, इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। आप दोस्त चुन सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं चुन सकते।’
सुले ने भारत-अमेरिका संबंधों का उदाहरण देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया।
