मुख्यपृष्ठग्लैमरकरीना ने बॉलीवुड की भेड़चाल को दिखाया आईना! : कॉपी-पेस्ट छोड़ो, कुछ...

करीना ने बॉलीवुड की भेड़चाल को दिखाया आईना! : कॉपी-पेस्ट छोड़ो, कुछ नया पकाओ!’

करीना कपूर ने बॉलीवुड की उस आदत पर चुटकी ली है, जहां एक फिल्म हिट होते ही पूरी इंडस्ट्री उसी फॉर्मूले के पीछे दौड़ पड़ती है। अपनी फिल्म ‘दायरा’ के प्रमोशन के दौरान बेबो ने कजिन रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का नाम लेते हुए कहा कि फिल्म में हिंसा चल गई तो हर कोई हिंसा परोसने लग जाता है। यानी एक का फॉर्मूला हिट हुआ नहीं कि बाकी भी उसी रंग में रंगने को तैयार! करीना ने माना कि इंडस्ट्री में अभी भी हर्ड मेंटैलिटी यानी भेड़चाल मौजूद है, लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। उनके मुताबिक दर्शक इतने समझदार हो चुके हैं कि ट्रेलर देखकर ही तय कर लेते हैं कि फिल्म देखने लायक है या नहीं। सिर्फ कॉमेडी, रोमांस या धुआंधार हिंसा के नाम पर दर्शकों को थिएटर तक खींचना अब आसान नहीं। साफ है, बेबो ने बॉलीवुड को इशारों-इशारों में समझा दिया ‘कॉपी-पेस्ट छोड़ो, कुछ नया पकाओ!’

अन्य समाचार