मुख्यपृष्ठखेलरिंग में उतरने से पहले रूसो ने उड़ाए डॉलर स्टेज पर मचा...

रिंग में उतरने से पहले रूसो ने उड़ाए डॉलर स्टेज पर मचा ‘नोटों का तूफान’!

बेयर-नकल फाइटिंग की दुनिया में मुकाबले से पहले ही रैम्बो रूसो ने ऐसा तमाशा कर दिया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। जानकार्लोस रिवेरा से भिड़ने से पहले रूसो स्टेज पर पहुंचे तो उनके हाथ में कोई ट्रॉफी या बेल्ट नहीं, बल्कि डॉलर से भरा बैग था। बैग खुला और फिर स्टेज पर शुरू हो गई नोटों की बारिश! रूसो ने एक-एक कर नोट बाहर निकाले और हवा में उड़ा दिए। करीब एक मिनट तक स्टेज पर डॉलर उड़ते रहे और वहां मौजूद लोगों की नजरें इस अजीबोगरीब नजारे पर टिकी रहीं। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग रूसो के इस अंदाज पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। बताया जा रहा है कि रूसो का यह स्टंट अपने प्रतिद्वंद्वी रिवेरा को चिढ़ाने और मुकाबले से पहले माहौल गर्म करने की कोशिश थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि डॉलर उड़ाने वाला रूसो रिंग में भी अपने तेवर दिखा पाता है या नहीं!

 

 

अन्य समाचार