मुख्यपृष्ठखेलसाली के साथ बाइक राइड पर निकले शिवम? : तस्वीर वायरल...

साली के साथ बाइक राइड पर निकले शिवम? : तस्वीर वायरल होते ही मच गई चर्चा!

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे इन दिनों बल्ले से नहीं, बल्कि एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साली तबस्सुम खान ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें शिवम उनके साथ बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ तबस्सुम ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘आप किस्मत वाले हैं कि आपको मेरे जैसी कूल बहन मिली।’ बस फिर क्या था, पोस्ट वायरल होते ही पैंâस की नजरें जीजा-साली की इस क्यूट बॉन्डिंग पर टिक गर्इं। मजेदार ट्विस्ट तो तब आया, जब शिवम की पत्नी अंजुम खान ने भी इस पोस्ट को लाइक कर दिया। यानी घर में जीजा-साली की मस्ती को पत्नी की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई! सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। शिवम और अंजुम ने २०२१ में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं। क्रिकेट के मैदान पर छक्के उड़ाने वाले शिवम का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अन्य समाचार