मुख्यपृष्ठग्लैमरतीन साल बाद इश्क का दी एंड!... एलिक्स ने खोला राज

तीन साल बाद इश्क का दी एंड!… एलिक्स ने खोला राज

सोशल मीडिया की सनसनी एलिक्स अर्ले ने अपने ब्रेकअप को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने पैंâस के बीच फिर से चर्चा छेड़ दी है। अपने नए शो ‘अर्ले मीट्स वर्ल्ड’ में २५ वर्षीय एलिक्स ने एनएफएल खिलाड़ी ब्रैक्सटन बेरियोस से टूटे रिश्ते की अंदरूनी कहानी बयां की। ब्रेकअप के बाद वह अपनी दोस्त सैली कार्डेन के साथ बेरियोस के मियामी वाले घर पहुंचीं, जहां उन्होंने रिश्ते की बची-खुची चीजें समेटीं। एलिक्स ने बताया कि ब्रैक्सटन उनका पहला सच्चा प्यार था और कभी वह उनके साथ बुढ़ापे तक रहने के सपने देखती थीं। लेकिन शादी के ख्याल ने उन्हें तनाव में डाल दिया। एलिक्स ने साफ कहा कि वह महज २५ साल की उम्र में शादी के लिए तैयार नहीं थीं। दोनों के व्यस्त करियर और लंबी दूरी के रिश्ते ने भी दूरियां बढ़ार्इं। बातचीत कम होती गई और रिश्ते में नजदीकियां भी धीरे-धीरे खत्म होने लगीं। आखिरकार तीन साल का यह रिश्ता दिसंबर में आपसी सहमति से टूट गया।

अन्य समाचार