उर्फी जावेद को ट्रोल करना शायद इंटरनेट के कुछ लोगों का फेवरेट टाइमपास है। कपड़ों से लेकर उनकी पहचान तक, ट्रोलर्स हर बार कोई न कोई नया मुद्दा खोज ही लेते हैं। लेकिन इस बार एक शख्स ने उर्फी को ट्रांसजेंडर बताकर ऐसा दावा किया कि अभिनेत्री का पारा चढ़ गया। ‘द आर्शी टॉक शो’ में उर्फी ने इस अजीबोगरीब दावे का जिक्र करते हुए कहा कि एक शख्स ने बाकायदा दावा किया था कि वह ट्रांसजेंडर हैं। उर्फी ने पलटकर पूछा कि जिन्हें वह जानती तक नहीं, उनकी बातों को इतनी तवज्जो क्यों दें? उन्होंने इंटरनेट पर बैठे अंकल-आंटियों पर भी जमकर तंज कसा। उर्फी बोलीं कि ये लोग ऐसे बातें करते हैं, जैसे इन्होंने ही उन्हें पैदा किया हो! वैसे उर्फी का फंडा साफ है-ट्रोल्स बोलते रहें और वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती रहें!
