मुख्यपृष्ठग्लैमरटीवी इंडस्ट्री पर बरसे रोहित!..‘टेलीविजन एक डस्टबिन है!’

टीवी इंडस्ट्री पर बरसे रोहित!..‘टेलीविजन एक डस्टबिन है!’

टीवी से घर-घर पहचान बनाने वाले रोहित रॉय ने अब छोटे पर्दे को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि मनोरंजन जगत में गॉसिप का बाजार गर्म हो गया। ‘स्वाभिमान’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक से स्टार बने रोहित ने एक पॉडकास्ट में टेलीविजन को सीधे ‘डस्टबिन मीडियम’ यानी कूड़ेदान जैसा माध्यम तक कह दिया। रोहित के मुताबिक, फिल्मों और टीवी कलाकारों के बीच फर्क सिर्फ काम का नहीं, बल्कि अंदाज और व्यवहार का भी है। उन्होंने कहा कि फिल्मी सितारों में सार्वजनिक जगहों पर एक अलग तरह की गरिमा, शैली और आकर्षण नजर आता है, जबकि कई टीवी कलाकारों में इसकी कमी दिखाई देती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रोहित खुद टीवी के बेहद लोकप्रिय चेहरों में रहे हैं। ‘स्वाभिमान’ से लेकर कई हिट धारावाहिकों तक उन्होंने लंबी पारी खेली है। अब उनके इस बयान पर टीवी जगत में कौन-कौन पलटवार करता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

अन्य समाचार