मुख्यपृष्ठग्लैमरनीना ने निजी सवाल पूछने वालों की लगा दी क्लास!... ‘तुम्हारे बाप...

नीना ने निजी सवाल पूछने वालों की लगा दी क्लास!… ‘तुम्हारे बाप का नहीं खाती…?’

नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं और निजी जिंदगी में ताक-झांक करने वालों को जवाब देने में जरा भी नहीं झिझकतीं। हाल ही में उन्होंने शादी, उम्र और वजन को लेकर पूछे जाने वाले सवालों पर ऐसा किस्सा सुनाया कि लोगों की बोलती बंद हो जाए। नीना ने बताया कि एक बार साड़ी पहनने के दौरान कमर के पास थोड़ा उभार नजर आ गया। बस फिर क्या था, लोगों ने उनकी उम्र देखकर प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। नीना ने भी मजाकिया अंदाज में टीम से कह दिया कि लोगों को बता दो, ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं!’ ताकि सवाल पूछने वालों को चैन मिले। इतना ही नहीं, शादी जैसे निजी सवालों पर भी नीना का जवाब एकदम दो-टूक है। उनका कहना है कि कोई बेवजह निजी सवाल करे तो सीधे पूछिए, ‘तुम्हारे बाप का नहीं खाती, तुम्हें क्या दिक्कत है?’ नीना के इस अंदाज ने फिर साबित कर दिया कि उनसे पंगा लेना आसान नहीं!

अन्य समाचार