हॉलीवुड की चमक-दमक में रिश्ते कब दोस्ती से आगे बढ़ जाएं, पता ही नहीं चलता! ऐसा ही कुछ नामी फुटबॉलर टॉम ब्रैडी और सोशल मीडिया स्टार एलिक्स अर्ल को लेकर भी चर्चा में रहा। दोनों के बीच नजदीकियों की खबरों ने लंबे समय तक गॉसिप के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। अब एलिक्स ने पहली बार अपने शो में टॉम ब्रैडी से जुड़ी अफवाहों पर बात की है। बस फिर क्या था, पुरानी लव स्टोरी ने दोबारा सुर्खियां पकड़ लीं। एलिक्स की बातों के बाद पैंâस भी सोच में पड़ गए कि आखिर इन दोनों के बीच था क्या? टॉम और एलिक्स की उम्र के फासले को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। अब रिश्ते की सच्चाई चाहे जो हो, दोनों की कहानी ने गॉसिप बाजार जरूर गर्म कर दिया है।
