मुंबई। शिवसेना विभाग क्रमांक ६ के विभाग प्रमुख सोमनाथ सांगले के मार्गदर्शन में तथा कुर्ला विधानसभा प्रमुख अश्विन मलिक मेश्राम की संकल्पना और कुर्ला विधानसभा के उपसंगठक चेतन मंगेश कोरगांवकर की ओर से कुर्ला विधानसभा के सार्वजनिक गणेश मंडल के लिए श्रीगणेश पूजा सामग्री एवं धार्मिक साहित्य समेत आरती संग्रह पुस्तक का विमोचन शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे के हाथों बांद्रा (पूर्व) स्थित कलानगर के मातोश्री बंगले में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिवसेना के सचिव सूरज चव्हाण तथा शिवसैनिक सतीश बेलमकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
