मुख्यपृष्ठनए समाचारराष्ट्रीय स्वाभिमान सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन संपन्न

राष्ट्रीय स्वाभिमान सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन संपन्न

-सामाजिक, साहित्यिक और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों का हुआ सम्मान

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में 10 सितंबर 2026 को हिंदी दैनिक ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’, मराठी दैनिक ‘माझा अभिमान’ और एम सी एच एंड जूनियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। दक्षिणी
मुंबई के चीरा बाजार स्थित मारवाड़ी कॉमर्शियल विद्यालय सभागार में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में सामाजिक, साहित्यिक, पत्रकारिता, विधि, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति और विचार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के शिक्षण संचालक डॉ. महेश पालकर, विशेष अतिथि के रूप में आईआरसीटीसी (पश्चिम क्षेत्र) के समूह महाप्रबंधक गौरव झा, बीएमसी नगरसेवक आकाश राज पुरोहित तथा सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी (मुंबई) के उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी उपस्थित रहे।
आचार्य पवन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में समाज निर्माण में पत्रकारों और कवियों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार और कवि समाज का दर्पण होते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक समाज को दिशा देने और जनचेतना जगाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्कृष्ट योगदान के लिए विभूतियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान सम्मान’ से अलंकृत किया गया:
* समाज गौरव सम्मान: पिंकी राजघरिया, सुशील गाडिया, रमाकांत गुप्ता
-विधि गौरव सम्मान: अधिवक्ता गिरीश के. मिश्रा
– शिक्षा गौरव सम्मान: डॉ. दयानंद तिवारी, कुसुम विजय पाठक, विभा रूपेश द्विवेदी
– पत्रकार गौरव सम्मान: जगदीश पुरोहित, रविंद्र दुबे (संपादक, ख़बरें पूर्वांचल), रामदिनेश यादव (वरिष्ठ संवाददाता, दोपहर का सामना), एस. के. सिंह (वरिष्ठ संवाददाता, पंजाब केसरी)
– फिल्म गौरव सम्मान: अशोक कामले
– साहित्य गौरव सम्मान: राजेश ‘अल्हड़ असरदार’
-खेल गौरव सम्मान: जयकुमार सोमाभाई गोहिल व सूरज परदेशी

कवि सम्मेलन में बही काव्य धारा

सम्मान समारोह के उपरांत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
– कमलेश पांडेय ‘तरुण’
– राजेश ‘अल्हड़ असरदार’
-डॉ. मृदुल ‘महक’
– अन्नपूर्णा ‘सरगम’
– उमेश मिश्रा ‘प्रभाकर’
कवियों की ओजस्वी, सामाजिक और हास्य-व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
आयोजकों का संदेश
कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय स्वाभिमान के सम्पादक अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें एक राष्ट्रव्यापी मंच प्रदान करना है।

अन्य समाचार