मुख्यपृष्ठनए समाचारअंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा करने और न्याय...

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा करने और न्याय को बनाए रखने का लिया संकल्प

अनिल मिश्र / पटना

आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने गयाजी के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में संविधान की रक्षा करने और स्वतंत्रता, समानता तथा न्याय को न्याय को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि लोकतंत्र सत्ता में बैठे लोगों का नहीं, बल्कि देश की जनता का होता है।इस संबंध में इन सभी नेताओं ने भारत की लोकतांत्रिक भावना की रक्षा करने वाली हर आवाज, हर अधिकार और हर संस्था को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने और नागरिक अधिकारों व जवाबदेह शाशन प्रणाली को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस बीच इन सभी नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सत्ता पक्ष ने विगत दस वर्षों तक लोकसभा में बिना विपक्ष की मनमानी करते हुए विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान के साथ-साथ छेड़छाड़ करने का काम किया, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में भारत की जनता ने मोदी सरकार को बैसाखी पर लाकर तथा मजबूत विपक्ष दिया जिसके नेता कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के राहुल गांधी के रहने से, जनता के एक, एक मुद्दों पर जीत मिल रही है, आगे भी मोदी सरकार के 2024 से 2029 वाले टर्म में देश की जनता ही लोकतंत्र में मालिक है, सिद्ध करा क़र रहेंगे।

अन्य समाचार