मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्रीराम कथा में कलश यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

श्रीराम कथा में कलश यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

सामना संवाददाता / जौनपुर

आज रविवार को अपराह्न 3 बजे उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान पर होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पूर्व दशहरा के दिन आयोजित होने वाली कलश यात्रियों का आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा करके किया जाएगा। शहर के ऊपर मंडराता पुष्पवर्षक विमान और नीचे रामभक्तो के जय श्रीराम की अनुगूंज से समूचे शहर को आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर करने की तैयारियों कों समन्वय बैठक में अंतिम रूप दिया गया। बता दे कि सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। 20 अक्टूबर 2026 को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।
आज के बैठक में हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा के लिए संख्या, रूट मैप का निर्धारण, सुरक्षा व्यस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यस्था हेतु गहन विचार विमर्श किया गया। कलश यात्रा में अनुमानतः दस हजार रामभक्त भाग लेंगे।
श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। सभी के समन्वित प्रयास से जौनपुर के कल्याणार्थ इस श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है। श्रीराम कथा समाज परिवर्तन का माध्यम बने यही सेवा भारती का उद्देश्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली पाल प्रान्त कार्यवाह काशी प्रांत तथा संचालन डा तेज सिंह, विभाग प्रमुख, सेवाभारती ने किया।इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष सेवाभरती), प्रेमचंद शुक्ल, राजीव कुमार सिंह, ब्रम्हेश शुक्ल पप्पू माली (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल “एस”), सुरेश सिंह डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, मनोज दुबे, नारायण चौरसिया, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह “रिंकू”, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, रजनी साहू, मिलन गुप्ता प्रांजल पटेल सहित अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य समाचार