मुख्यपृष्ठग्लैमर‘इस पागलपन को बंद करो’... कश्मीरा का फूटा गुस्सा

‘इस पागलपन को बंद करो’… कश्मीरा का फूटा गुस्सा

लालबाग के राजा के दरबार में गोविंदा के साथ कथित गर्लफ्रैंड और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार की मौजूदगी ने बॉलीवुड गलियारों में फिर गॉसिप का बाजार गर्म कर दिया है। खास बात यह रही कि जहां गोविंदा कोमल के साथ बाप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आए, वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अकेले पंडाल पहुंचीं। इसके बाद कश्मीरा शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस चर्चा में और तड़का लगा दिया। कश्मीरा ने किसी का नाम लिए बिना ‘घर तोड़ने वालों’ को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक ‘रहस्यमयी महिला’ को बढ़ावा दे रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और उन पुरुषों को आदर्श मानना बंद करें, जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के साथ चले जाते हैं। घिनौना। हमारे लोगों से बेहतर समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। प्लीज, इस पागलपन को रोकें।’ अब सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कश्मीरा का इशारा आखिर किसकी ओर था। कई लोगों ने इसे सुनीता आहूजा के समर्थन से जोड़ दिया है। हालांकि, कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में गोविंदा या कोमल का नाम नहीं लिया है।

अन्य समाचार