मुख्यपृष्ठग्लैमर‘फिल्म चाहिए तो फेवरेट बनो?’..सोनल ने बॉलीवुड के फेवरेटिज्म पर उठाए सवाल

‘फिल्म चाहिए तो फेवरेट बनो?’..सोनल ने बॉलीवुड के फेवरेटिज्म पर उठाए सवाल

फिल्म ‘जन्नत’ से रातोंरात पहचान बनाने वाली सोनल चौहान ने माना है कि हिट फिल्म के बाद उनसे एक बड़ी गलती हो गई थी। सोनल के मुताबिक, उस वक्त वह काफी कम उम्र की थीं और बॉलीवुड के तौर-तरीकों से अनजान थीं। फिल्म की सफलता का अंदाजा भी उन्हें नहीं था। अब पीछे मुड़कर देखती हैं तो लगता है कि उन्हें ज्यादा लोगों से मिलना चाहिए था और लगातार काम की तलाश करनी चाहिए थी। लेकिन कहानी सिर्फ उनकी गलती तक सीमित नहीं रही। सोनल ने दावा किया कि कई बार ऑडिशन में पसंद किए जाने और शॉर्टलिस्ट होने के बावजूद उन्हें प्रोजेक्ट नहीं मिले। फोन पर कहा जाता था कि निर्देशक को उनका काम पसंद आया है, फिर अचानक मामला ठंडे बस्ते में चला जाता था। सोनल ने इंडस्ट्री में फेवरेटिज्म का भी जिक्र किया और कहा कि इसकी वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट गंवाए। हालांकि, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने उन्हें अलग तरह का काम करने का मौका दिया और उनका कहना है कि अब इंडस्ट्री का नजरिया बदलता दिख रहा है।

अन्य समाचार