अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश के गया जिला शेरघाटी अनुमंडल के मडूआडीह गांव के पहाड़ी के पास घूमने आए दो नाबालिक लड़का, लड़की जो घूमने आए थे, उनके साथ वहां मौजूद कई गुंडे, लफंगे द्वारा मारपीट, दुर्व्यवहार कर, उसके मोटरसाइकिल की चाभी छीनने तक चक्का को पंचर करने की घटना के वीडियों वायरल होने से संपूर्ण बिहार शर्मशार हुआ है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, मोहम्मद नवाब अली, साहिल गुप्ता, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा आदि ने कहा कि बिहार में भिन्न-भिन्न जिलों में विगत कई दिनों से हो नाबालिग ल़डकियों के साथ छेड़छाड़, बदसलूकी की घटनाएं बिहार में महा जंगलराज् को दर्शाता है। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि जमुई, समस्तीपुर, बेगूसराय के बाद गया जिला की घटनायें से प्रमाणित होता है कि सम्राट सरकार एवं इनके पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों को डर खत्म हो गया है, तथा आए दिन नाबालिग लड़की के साथ तरह-तरह की घटनाएं कानून- व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। इस संबंध में नेताओं ने कहा कि सूबे के बड़बोले मुख्यमंत्री यह कहते नहीं थकते की हमारे राज्य में 12 बजे रात में भी पटना से अपने गांव जाने में यदि कोई छू भी दिया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, परंतु इसके ठीक उल्टा दिन दहाड़े गुंडा अपराधी आए दिन नाबालिक ल़डकियों तक को छेड़छाड़, दुर्व्यवहार करने में भी नहीं हिचकते। इस संबंध में इन सभी नेताओं ने गयाजी के शेरघाटी अनुमंडल की घटना में शामिल अपराधियों को पॉस्को एक्ट के तहत कड़ी सजा देने एवं ऐसे लफंगों को सामाजिक बहिष्कार करने को कहा है।
