मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : ओझा के सहारे होगी टीम इंडिया

आउट ऑफ पवेलियन : ओझा के सहारे होगी टीम इंडिया

अमिताभ श्रीवास्तव

ये झाड़ फूंक वाले किसी ओझा की बात नहीं हो रही बल्कि टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा की बात हो रही है जिन्हें बोर्ड चीफ सिलेक्टर बना सकती है। जी हां, फिलहाल ओझा चार सदस्यीय चयन समिति के अंतरिम प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनो गुवाहाटी में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चारों चयनकर्ताओं के बीच अहम बैठक हुई।इस बैठक में प्रज्ञान ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह मौजूद थे।हालांकि, मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में भारतीय टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए खिलाड़ियों के चयन और टीम संयोजन पर चर्चा हुई। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर २२ अक्टूबर से पांच टी२० मैच, ४ नवंबर से पांच वनडे और १९ नवंबर से दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा इंडिया-ए टीम को भी न्यूजीलैंड में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। जहां तक प्रज्ञान की बात है, पउन्होंने टीम इंडिया के लिए २४ टेस्ट, १८ वनडे और ६ टी२० इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह बाएं हाथ के स्पिनर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें अंतरिम तौर पर चयन समिति की कमान सौंपी गई है। बता दें कि अजीत अगरकर का बीसीसीआई के साथ मौजूदा कार्यकाल ४ अक्टूबर को समाप्त होना है। उन्होंने बोर्ड को पद पर आगे जारी नहीं रहने के अपने फैसले की जानकारी पहले ही दे दी थी।
चार घंटे, तीन गोल्ड
कोई कोई ऐसा समय आता है जब अचानक गोल्ड की बारिश हो जाती है वरना एकदम सूखा सा पड़ा रहता है। अब देखिये न एशियाड में आठवें नंबर पर है भारत जिसके खाते में नौ गोल्ड हैँ। और वह भी कल मिले चार घंटो में तीन गोल्ड के कारण। जी हां, भारत ने एशियन गेम्स में कल चार घंटे के अंदर ३ गोल्ड मेडल जीते। दिन का पहला गोल्ड करीब ७:४५ बजे भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में आया। फिर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनी। करीब ११:३० बजे शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने सोना जीता। इन गोल्ड से भारत मेडल टैली के ८वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक ५७ मेडल जीत लिए हैं। इनमें ९ गोल्ड, २१ सिल्वर और २७ ब्रॉन्ज शामिल हैं। ९ में से ५ गोल्ड महिलाओं ने दिलाए हैं। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स के कंपाउंड इवेंट में लगातार दूसरा गोल्ड जीता है। इस टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल रहीं। इस टीम ने फाइनल में चीन को २३८-२३४ से हराया। उसने महिला कंपाउंड आर्चरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रिकॉर्ड साउथ कोरिया के नाम था, जो उसने २०१४ में बनाया था। उम्मीद है कि पदक तालिका में एशियाड खत्म होते होते भारत पांचवे या छठे स्थान तक पहुंच जाए।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार