मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे के ‘नंदनवन’ में मोबाइल चोरी!.. जांच हुई तो कर्मचारी के पास...

शिंदे के ‘नंदनवन’ में मोबाइल चोरी!.. जांच हुई तो कर्मचारी के पास मिला फोन

 सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी निवास ‘नंदनवन’ में शिंदे गुट की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एन.सी. का मोबाइल फोन गायब होने से हड़कंप मच गया। गणपति दर्शन के लिए पहुंची शायना एन.सी. ने दर्शन के दौरान अपना मोबाइल पास में रखा था। दर्शन के बाद मोबाइल वहां नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल नंदनवन में ही एक कर्मचारी के पास मिला। कर्मचारी ने पूछताछ में दावा किया कि मोबाइल गलती से उसके पास आ गया था और वह उसे पुलिस के हवाले करने जा रहा था।
घटना १७ सितंबर को उस समय हुई, जब नंदनवन में गणपति दर्शन के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंच रहे थे। शायना एन.सी. भी दर्शन के लिए नंदनवन पहुंची थीं। सरकारी आवास में मोबाइल गायब होने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। मामला न्यायालय तक पहुंचने के बाद न्यायालय ने बरामद मोबाइल शायना एन.सी. को सौंपने का आदेश दिया। हालांकि, शायना एन.सी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद मोबाइल अभी तक पुलिस ने उन्हें वापस नहीं किया है।

अन्य समाचार