मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे पुत्र की मनमानी, महायुति में आफत लाई..!

शिंदे पुत्र की मनमानी, महायुति में आफत लाई..!

– उल्हासनगर में मनोनीत नगरसेवकों के चयन पर भाजपा का यलगार

सामना संवाददाता / मुंबई

उल्हासनगर मनपा में मनोनीत सात नगरसेवकों के चयन को लेकर महायुति में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। भाजपा को दरकिनार किए जाने से नाराज पार्टी ने अब सत्ता से अलग होकर विपक्ष में बैठने का एलान कर दिया है। मनोनीत नगरसेवकों की छानबीन के दौरान तकनीकी त्रुटियों का हवाला देकर कपिल अडसूल और रामचंदानी के आवेदन खारिज किए जाने के बाद भाजपा और शिंदे गुट के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। इस मामले में एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकात शिंदे द्वारा भाजपा के लोगों के खिलाफ साजिश का आरोप है। भाजपा विधायक कुमार आयलानी और जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया ने पत्रकार परिषद में शिंदे गुट पर जमकर हमला बोला। आयलानी ने कहा कि मनोनीत नगरसेवकों के चयन को लेकर भाजपा के नगरसेवकों और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी है।

अन्य समाचार