मुख्यपृष्ठनए समाचारसड़क पर ‘हुल्लड़ डांस' जलकुंभ में ‘शराब पार्टी'

सड़क पर ‘हुल्लड़ डांस’ जलकुंभ में ‘शराब पार्टी’

-भाजपा विधायक के बर्थडे में ‘हुल्लड़ डांसर’ ने फिर लगाया बदनामी का तड़का!
सुरेश गोलानी / मुंबई
मीरा-भायंदर महानगरपालिका के जलकुंभ परिसर में सामूहिक भोजन की आड़ में कथित रूप से सजी ‘शराब की महफिल’ मामले में नया मोड़ आ गया है। मनपा प्रशासन द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस का सभी ७ कर्मचारियों ने लिखित स्पष्टीकरण पेश किया, जिसमें उन्होंने इसे तत्कालीन कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर के ३० सितंबर को सेवनिवृत्ति के बाद फेयरवेल (विदाई) पार्टी का आयोजन बताते हुए शराब पीने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, लेकिन मौके से मिलीं शराब की खाली बोतलें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। भायंदर-पूर्व नवघर जलकुंभ परिसर में बिना अनुमति के मंडप डालने, कर्मचारियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन करने और वहां शराब की खाली बोतलें पाए जाने की शिकायत और सबूत मिलने के बाद ५ अक्टूबर को शहर अभियंता दीपक खांबित ने जलापूर्ति विभाग से जुड़े सात कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में नोटिस पाने वाले एक कर्मचारी संजय सोनवाने का नाम आने से यह मामला और अधिक गरमा गया है, क्योंकि उनका नाम पहले भी एक बड़े विवाद से जुड़ चुका है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद सोनवाने ने बीच सड़क पर जमकर हुल्लड़ डांस किया था, जिसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने से मनपा प्रशासन की छवि धूमिल हुई थी। आरोप है कि विधायक के साथ करीबी संबंध होने के वजह से सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद सोनवाने बिना किसी डर के बर्थडे में शामिल होकर ‘हुल्लड़ डांस’ करते नजर आए थे।
तो कभी अति-संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले प्रतिबंधित जलकुंभ परिसर में पार्टी करते हैं। दबी जुबान में यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व के विवादों के बाद भी संजय सोनवाने पर कोई बड़ी कार्रवाई न होना और उन्हें जलापूर्ति जैसे मलाईदार विभाग में बनाए रखना, सीधे तौर पर बड़े नेताओं के राजनीतिक दबाव का नतीजा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस राजनीतिक संरक्षण के बावजूद मनपा आयुक्त राधा बिनोद शर्मा, सोनवाने सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हैं या फिर मामला हमेशा की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

अन्य समाचार