मुख्यपृष्ठनए समाचारएयरफोर्स मुंबई मैराथन 2026 में अनुग्रह सुशील कुमार का उल्लेखनीय प्रदर्शन

एयरफोर्स मुंबई मैराथन 2026 में अनुग्रह सुशील कुमार का उल्लेखनीय प्रदर्शन

 -10 किलोमीटर की दौड़ 58 मिनट में पूरी

सामना संवाददाता / वसई

मूलत: उत्तर प्रदेश जिला जौनपुर, बरसठी कॆ गांव बबुरीगाव के रहनेवाले तथा वर्तमान में वसई-पूर्व, पालघर निवासी मास्टर अनुग्रह सुशील कुमार ने एयरफोर्स मुंबई मैराथन 2026 में आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 किलोमीटर की दूरी 58 मिनट में पूरी की।
अनुग्रह राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार सुशील के सुपुत्र हैं। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र की पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले अनुग्रह ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान उन्हें महादेव जानकर एवं डॉ. सुरेश पाल का मार्गदर्शन मिला। प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए उन्होंने निर्धारित दूरी सफलतापूर्वक पूरी की। अनुग्रह की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है। अनुग्रह पाल के आगामी खेल सफर के लिए विभिन्न स्तरों से शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।

अन्य समाचार